एसआईआर की खामियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा- कांग्रेस

उन्होंने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके नाम पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। एसआईआर में लापरवाही, भेदभाव या मनमानी से आम नागरिकों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने दस्तावेजों और मतदाता सूची की स्थिति जांचने के लिए प्रेरित करेंगे।

श्री यादव ने कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित होने तक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

 

Next Post

रिहर्सल: पुलिस लाइन में बलवा! दंगाईयों को पुलिस ने खदेड़ा, अश्रु गैस के गोले दागे

Sun Oct 11 , 2026
जबलपुर। पुलिस लाइन में रविवार को बलवा हो गया। दंगाईयों को पुलिस ने तितर-बितर करने खदेड़ दिया। आश्रु गैस के गोले दागे गए। टीयर गैस चलाने के साथ पानी की बैछार से दंगाईयों को नियंत्रित किया गया। दरअसल शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पुलिस लाईन परेड ग्रांउड में बलवा […]

You May Like

Play sound