दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार, अपहृत व्यक्ति सकुशल बरामद

 

इंदौर। थाना आज़ाद नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर अपहरण की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत युवक को सकुशल मुक्त कराते हुए वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा वाहन भी जब्त कर लिया है।

 

घटना मंगलवार 8 अप्रैल की है, जब फरियादी उज्जवल सिंह ने थाना आज़ाद नगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई अर्जुन सिंह को अरविंद भंडारी व करण भंडारी ने पैसे के लेन-देन के विवाद में जबरन गाड़ी में बैठाकर उद्योग नगर क्षेत्र से अगवा कर लिया है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की।

 

एडीसीपी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही एसीपी हिमांशु कार्तिकेय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया। पुलिस ने देवास जिले के भोपाल रोड पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी हैं:

करण सिंह भंडारी (24), निवासी सदर बाजार, सुनील सिंह नागर (26), निवासी बरौठा, जिला देवास, अजय कोरी (22), निवासी मालवीय नगर, इंदौर है। इनकी गिरफ्तारी के साथ अपहृत अर्जुन सिंह (32), निवासी शांतिनगर, इंदौर को सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि फरियादी का भाई आरोपियों से 15,000 रुपये उधार लिए था, जो लौटाने में असफल रहा। इसी कारण चार लोगों ने मिलकर अपहरण की योजना बनाई और फिरौती की मंशा से उसे अगवा किया। मामले का एक अन्य आरोपी अरविंद भंडारी, निवासी वैभव लक्ष्मी नगर, खजराना अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। उस पर इनाम घोषित कर दिया गया है।

Next Post

बनखेड़ी गांव में ग्रामीण 2 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर

Wed Apr 9 , 2025
(अदनान खान ) सलामतपुर। सांची जनपद के अंतर्गत आने वाले बनखेड़ी गांव में वर्ष 2022 में शुरू हुई नल जल योजना ग्रामीणों के लिए राहत की बजाय मुसीबत बन गई है। योजना के तहत ठेकेदार द्वारा गांव में मात्र 5000 लीटर की प्लास्टिक की टंकी लगाई गई है, जो ग्रामीणों […]

You May Like

मनोरंजन