निवेश के जादूगर वॉरेन बफेट का रिटायरमेंट

निवेश के जादूगर वॉरेन बफेट ने 60 साल बाद बर्कशायर हैथवे के CEO पद से रिटायरमेंट लिया। अब ग्रेग एबल 36 लाख करोड़ रुपये की नकदी और बर्कशायर के साम्राज्य की कमान संभालेंगे।

दुनिया के सबसे महान निवेशक और ‘ओरेकल ऑफ ओमाहा’ के नाम से मशहूर वॉरेन बफेट ने आखिरकार बर्कशायर हैथवे के सीईओ पद से विदाई ले ली है। बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को 95 वर्षीय बफेट का कंपनी में बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आखिरी दिन था, जिससे अमेरिकी पूंजीवाद के एक ऐतिहासिक अध्याय का समापन हो गया। हालांकि वे गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में अपनी सलाह देना जारी रखेंगे, लेकिन अब कंपनी की कमान उनके उत्तराधिकारी ग्रेग एबल के हाथों में होगी। बफेट ने अपने छह दशकों के करियर में बिना कोई फैक्ट्री लगाए सिर्फ सही निवेश के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा व्यावसायिक साम्राज्य खड़ा किया।

Next Post

जापान की संसद में महिला टॉयलेट के बाहर लग रही सांसदों की कतार

Thu Jan 1 , 2026
जापानी संसद में महिलाओं के लिए टॉयलेट की समस्या सामने आई है। इसमें प्रधानमंत्री साने ताकाइची और 60 अन्य सांसदों ने संसदीय भवन में और ज्यादा टॉयलेट बनाने की मांग की है। जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची समेत 60 महिला सांसदों ने संसद भवन में महिलाओं के लिए अधिक टॉयलेट […]

You May Like

Play sound