सीधी : पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत जिले में 29 सितम्बर को मतदान होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्दुरा एवं जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरा में सरपंच पद के लिए तथा जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 एवं 19 के लिए मतदान कराया जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सेन्दुरा एवं जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरा में सरपंच पद के लिए तथा जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 एवं 19 के लिए मतदान 29 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान की तैयारियों के तहत मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण संबंधित खंड मुख्यालयों से 28 सितम्बर को प्रातः 8 बजे किया जाएगा। मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल उसी दिन विशेष वाहनों से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितम्बर 2026 को मतदान समाप्ति पर मतदान दलों द्वारा मतदान सामग्री संबंधित खंड मुख्यालयों में स्थापित स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
