मां की हत्या के बाद न्याय के लिए भटक रहा बेटा, एसपी को सौंपा आवेदन

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी राजेंद्र प्रजापति ने अपनी मां की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राजेंद्र प्रजापति का आरोप है कि करीब ढाई महीने पहले उनका छोटा भाई दूसरे पक्ष की एक युवती को अपने साथ ले गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनकी मां पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनका कहना है कि मामले में अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

चंदेरी के जागेश्वरी मंदिर का होगा भव्य विकास

Sat Jul 18 , 2026
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी के प्रसिद्ध जागेश्वरी मंदिर के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल लोक की तरह चंदेरी में भी जागेश्वरी मंदिर लोक विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंदिर का जीर्णोद्धार […]

You May Like