चंदेरी के जागेश्वरी मंदिर का होगा भव्य विकास

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी के प्रसिद्ध जागेश्वरी मंदिर के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल लोक की तरह चंदेरी में भी जागेश्वरी मंदिर लोक विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंदिर का जीर्णोद्धार करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस घोषणा से क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

मानदेय वृद्धि की मांग पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Sat Jul 18 , 2026
छतरपुर। जिला मुख्यालय के अटल सभागार में शनिवार को आशा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों और मानदेय वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने धरना देने के बाद शहर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर […]

You May Like