सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने निकाली गणगौर

सीहोर। गणगौर उत्सव पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. जहां सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने चल समारोह निकाला. अग्रवाल, माहेश्वरी और स्वर्णकार समाज द्वारा गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस पर्व को सिंजारा के रूप में मनाने की परंपरा के तहत बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं द्वारा बहू-बेटियों को सिंजारा दिया गया. इसके बाद सुहागन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर बाग-बगीचों में गणगौर माता की पूजा-अर्चना की. चल समारोह अग्रवाल पंचायती भवन से प्रारंभ होकर सर्राफा बाजार और मुकेरी लाइन होते हुए गांधी पार्क पहुंचा. यहां महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर माता को झाले अर्पित किए और मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

Next Post

बंडा में ईदुल फ़ित्र पर ईदगाह में अदा हुई नमाज़, गर्मजोशी से गले मिलकर दी बधाई

Sun Mar 22 , 2026
बंडा। पवित्र रमजान माह में बंडा नगर में मुस्लिम समाज के अनुयायियों ने पूरी शिद्दत के साथ रोजे रखकर एवं तरावीह पढ़कर अल्लाह की इवादत की तथा कुरान की तिलावत की तथा अलविदा जुमा की नमाज़ के बाद शाम को जैसे ही ईद के चांद का दीदार हुआ,वैसे ही नगर […]

You May Like

Play sound