बंडा में ईदुल फ़ित्र पर ईदगाह में अदा हुई नमाज़, गर्मजोशी से गले मिलकर दी बधाई

बंडा। पवित्र रमजान माह में बंडा नगर में मुस्लिम समाज के अनुयायियों ने पूरी शिद्दत के साथ रोजे रखकर एवं तरावीह पढ़कर अल्लाह की इवादत की तथा कुरान की तिलावत की तथा अलविदा जुमा की नमाज़ के बाद शाम को जैसे ही ईद के चांद का दीदार हुआ,वैसे ही नगर में खुशनुमा माहौल हो गया तथा एक दूसरे को ईद एवं चांद की बधाईयां दी। ईद के अवसर पर बंडा नगर स्थित ईदगाह पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना बिलाल कुरैशी साहब, तीन शेड पर मौलाना एजाज अहमद साहब ने ईद की नमाज़ अदा कराई तथा बंडा नगर एवं मुल्क में अमनो -अमान की दुआ मांगी। ईदगाह पर नगर परिषद अध्यक्ष वैभव कुकरेले, अन्य जनप्रतिनिधिगण,पत्रकार एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी, इस अवसर पर प्रमुख रूप से जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना बिलाल कुरैशी,मदीना मस्जिद के पेश इमाम हाफिज शाहरुख, मौलाना एजाज अहमद,हाफिज फुरकान, मुअज्जिन शेख शहवाज,मायूस सागरी शहीद बड़ेघर,शोयब सिद्दीकी, सलीम आरमेचर, मोहम्मद फिरदौस,जामा मस्जिद के सदर इस्लाम पठान, मदीना मस्जिद के सदर अनीश कुरैशी,गुलाम भाई, नासिर खान गुडलक,राजा फ्रूट,इरशाद भाई,युनुस मासाब, नस्सू भाई सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

इटारसी में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गई, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं

Sun Mar 22 , 2026
इटारसी। शहर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। ईदगाह पर शहर काज़ी अशफाक साहब ने नमाज अदा कराई, जिसमें हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश, प्रदेश और नगर की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। शहर […]

You May Like