श्योपुर: श्योपुर की एक नवविवाहिता की कोटा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका मिथलेश मीणा की शादी किलगांवडी गांव में हुई थी।
मेवाड़ा गांव के मायके पक्ष के लोग कोटा से शव को एंबुलेंस में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं होगा वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार करने को तैयार हो गए।
