शीतला मंदिर दुर्घटना में घायल संजय शर्मा और कल्पना को एयर एंबूलेंस से भोपाल एवं दिल्ली एम्स भेजा

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा और कल्पना को हालत बिगड़ने पर आज तड़के एयर एंबुलेंस से क्रमशः भोपाल और दिल्ली एंबुलेंस भेजा गया है। संजय शर्मा के दोनों पैर कुचल गये हैं। घटना में उनके बड़े भाई महेश शर्मा और मासूम बेटे शौर्य शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है। संजय शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए आज तड़के उन्हें एयर एंबूलेंस के माध्यम से ग्वालियर से भोपाल एम्स के लिये एयरलिफ्ट किया गया है।

*सीएम ने अधिकारियो को दिए थे निर्देश*

शाम को मुख्यमंत्री के दौरे और व्यक्तिगत प्रयासों के बाद संजय को बेहतर और त्वरित इलाज के लिए भोपाल एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था की गई।

शनिवार को संजय शर्मा परिवार के साथ बैराड़ में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे सहसराम गांव में अपने भाइयों से मिलने पहुंचे। यहां से संजय अपने बड़े भाई महेश को साथ लेकर ग्वालियर आ गए। संजय यहां मकान बनवा रहे हैं और चाहते थे कि महेश निर्माण कार्य की देखरेख करें। इसके बाद संजय अपने दोनों बेटों, पत्नी छाया और भाई महेश के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। रात करीब 1:30 बजे हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

Next Post

ट्रक और डीजल टैंकर में भीषण भिड़ंत, टैंकर पलटने से लगी आग

Tue Oct 20 , 2026
मुरैना। मुरैना जिले में रिठौरा और मानपुर गांव के बीच बाईपास पर एक भीषण सडक हादसा हो गया है। आलू से भरे ट्रक और सामने से आ रहे डीजल से लदे टैंकर के बीच आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजल टैंकर सडक पर पलट गया […]

You May Like