
मुरैना। मुरैना जिले में रिठौरा और मानपुर गांव के बीच बाईपास पर एक भीषण सडक हादसा हो गया है। आलू से भरे ट्रक और सामने से आ रहे डीजल से लदे टैंकर के बीच आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजल टैंकर सडक पर पलट गया और उसमें तुरंत भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मालनपुर, बानमोर से दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए ग्वालियर नगर निगम के पुरानी छावनी और एयरफोर्स स्टेशन से भी दमकल वाहन भेजने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
