जबलपुर: खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सोमवार को हादसा हो गया। फिलिंग एरिया एफ 2 में फिलिंग के दौरान कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद सुरक्षा अलार्म बजने से पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। घायल कर्मचारी को आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से पहले ओएफके अस्पताल फिर बाद में शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को फैक्ट्री के एफ-2 में नियमित काम चल रहा था। कर्मचारी बासुदेव राम वहां ट्रेसर में बारूद की फिलिंग प्रक्रिया में जुटे हुए थे। बम की फिलिंग पूरी होने के बाद जैसे ही मोल्ड बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई, तभी हादसा हुआ।कर्मचारी झुलस गया।घटना की सूचना मिलते ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है
