दुकान पर सामान लेने गए युवक से मारपीट, मोबाइल छीनकर आरोपी फरार

छतरपुर। युवक के साथ मारपीट और मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम बिकौरा निवासी 26 वर्षीय नरेश पटेल अपने पिता महादेवदीन पटेल के साथ किराने का सामान लेने के लिए स्थानीय दुकान पर गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उससे विवाद करते हुए मारपीट कर दी और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

मारपीट में घायल नरेश को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

घटना की जानकारी परिजनों ने मीडिया को दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

आधुनिक भवन बनेगा डॉक्टरों और समाज के लिए मजबूत आधार

Mon Feb 16 , 2026
सागर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – आईएमए, सागर शाखा ने नए आईएमए भवन की आधारशिला रखकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह नया भवन न केवल चिकित्सा समुदाय के व्यावसायिक विकास का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के आम नागरिकों के स्वास्थ्य कल्याण एवं जागरूकता के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित […]

You May Like

मनोरंजन