सीहोर। पंचायतीराज विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी, प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी एवं पंचायती राज आयुक्त छोटे सिंह ने ग्राम पचामा एवं ग्राम पिपलिया मीरा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित एकल ग्राम जल प्रदाय योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामों में संचालित जल व्यवस्था का जायजा लिया तथा पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
अपर मुख्य सचिव ने किया जल प्रदाय योजनाओं का निरीक्षण
