इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, 27.4 करोड़ फैंस की बढ़ीं धड़कनें

दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है, जिससे उनके 27.4 करोड़ फॉलोअर्स उलझन में हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो जाने से करोड़ों फैंस हैरान हैं। भारत–न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के बाद कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्लेटफॉर्म पर दिखाई नहीं दे रहा है।

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को करीब 27.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, लेकिन अब उनका अकाउंट न तो सर्च रिज़ल्ट में आ रहा है और न ही फॉलोअर्स लिस्ट में नजर आ रहा है। प्रोफाइल सर्च करने पर “This page isn’t available” का मैसेज दिखाई दे रहा है।

Next Post

सतना में नवनिर्मित आईएसबीटी बस स्टैंड से बस संचालन की सभी व्यवस्थायें पूर्ण

Fri Jan 30 , 2026
सतना :सतना शहर की बढ़ती यातायात समस्या, जनसंख्या घनत्व और विकेंद्रीकरण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सतना स्मार्ट सिटी फंड से निर्मित नए अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से बस संचालन की सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई है। यह आधुनिक बस टर्मिनल शहर के भविष्य के विकास और […]

You May Like