बदला मौसम का मिजाज, बादलों का डेरा, हुई बारिश

जबलपुर। शहर में बुधवार को सुबह मौसम ने करवट ली, तडक़े रिमझिम बारिश हुई। इसके के बाद दिन चढऩे के साथ मौसम में रंगत बदली और आसमान में बादल छंट गए और धूप निकल आई, इसके बाद पुन: बादलों ने डेरा डाला और बदरा बरस पड़े। इसके बाद धूप की चमक फीकी पड़ गई। बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। ठंडक भी घुल गई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कुल वर्षा 09.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे में बारिश, आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है ।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान तथा उससे सटे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 3.1 से 9.4 किमी के मध्य में स्थित है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्र पर स्थित ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित है तथा यह समुद्र तल से 3.1 किमी तक विस्तृत है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम, जिसमें लगभग 125 नॉट की कोर पवन गति है, समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर उत्तर भारत के ऊपर प्रवाहित हो रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान-

बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 79 और शाम को 51 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिमी हवाएं 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ।

Next Post

इजरायली विमानों को ईरान पर हमले के लिए ईंधन और लॉजिस्टिक सहायता देने का दावा फर्जी : भारत

Wed Apr 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) भारत ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमेंं कहा गया है कि ईरान के चाबहार बंदरगाह पर इजरायल के हमलों में गुजरात के नलिया एयरबेस से इजरायली विमानों को ईंधन और लॉजिस्टिक सहायता दी गयी। भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज करते […]

You May Like