विद्युत केबल में लगी आग से बाजार में अफरा-तफरी, सतर्कता से टली दुर्घटना

विदिशा। गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार निकासा में सोने-चांदी की दुकान के पास लगे एक विद्युत खंभे पर अचानक केबल में आग लग गई। देखते ही देखते आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए बिजली सप्लाई बंद की गई और आग पर काबू पाया गया। लोगों की समय रहते सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खंभों पर बड़ी संख्या में विद्युत केबल लटक रही हैं। निकासा से तिलक चौक तक कई जगह तार महज 7 से 8 फीट की ऊंचाई पर लटके हुए हैं, जिसकी शिकायत व्यापारी और रहवासी कई बार कर चुके हैं। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

Next Post

पुलिस टीम का पुलिस अधीक्षक काशवानी द्वारा सम्मान

Fri Sep 5 , 2025
विदिशा। थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करते हुए लगभग 2 वर्ष से गुमशुदा नाबालिग बालिका को राजस्थान से सकुशल दस्तयाब किया गया था। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने साइबर तकनीक, लगातार सर्च ऑपरेशन तथा बीएसएफ की मदद से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर तक पहुंचकर बालिका को […]

You May Like