
सतवास। इंदौर रोड स्थित डाबरी गेट के पास गिरिराज वेयर हाउस के निकट बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़ी गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। किसानों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पप्पू वर्मा नामक युवक झाड़ियों में फंसा मिला, जिसे अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीदी केंद्र पर पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। पंद्रह दिनों में यह तीसरी दुर्घटना बताई जा रही
