उत्कृष्ट नेतृत्व पर एसपी को मिला डीजी प्रशस्ति सम्मान

सिंगरौली। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अनुकरणीय नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज केएम को प्रतिष्ठित पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उनकी सेवा के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और दायित्वों के निर्वहन में प्रदर्शित प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रतिफल माना जा रहा है। पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान सिंगरौली पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए इसे विभाग के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई तथा जनसुरक्षा को प्रभावी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस सम्मान से नई प्रतिष्ठा मिली है। यह उपलब्धि पुलिस बल के कर्मठ अधिकारियों एवं जवानों के लिए भी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा की प्रेरणा बनेगी।

Next Post

भोलानगर गोली कांड: खरगौन पहुंची पुलिस

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भोलानगर में शनिवार शाम आटोमेटिक पिस्टल से चली गोलियों से हुई युवक की मौत के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपी से पूछताछ के बाद मिले अहम क्लू के बाद पुलिस की टीम खरगौन पहुंच गई है जहां से अवैध हथियार के नेटवर्क समेत अन्य […]

You May Like