आनंदपुर धाम परिसर में चार हेलीपैड बनाए

ईसागढ़। आनंदपुर धाम परिसर में आज चार हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर आनंदपुर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त हैं। आनंदपुर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। एसपीजी, आईजी सहित संभागीय स्तर तक का पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला सतर्क है। सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम आनंदपुर में तैनात है। पीएम के आने से पहले स्क्वॉड डॉग्स की मदद से पूरे परिसर की सघन सर्चिंग की गई। परिसर में चार हेलीपैड बनाए हैं जो कड़े सुरक्षा घेरे में हैं।

Next Post

अधिवेशन का संदेश पूरे देश तक ले जाएं कार्यकर्ता : खरगे

Fri Apr 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के अहमदाबाद में आठ तथा नौ अप्रैल को आयोजित पार्टी के अधिवेशन की सफलता का श्रेय गुजरात प्रदेश कांग्रेस को देते हुए कहा है कि पार्टी के इन कार्यकर्ताओं में गजब की क्षमता है और इसका इसतेमाल सत्ता में […]

You May Like