
मन्दसौर। स्थानीय नूतन स्कूल हॉल मंदसौर में विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेंले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूतन स्कूल प्राचार्य श्रीमती प्रीति जैन ने की । मंदसौर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक रामलाल लोधवार, बीएससी प्रदीप तनवानी व बंशीलाल चौहान ने विज्ञान प्रदर्शनी में आए मॉडल का अवलोकन किया वह उनकी सराहना की स कार्यक्रम प्रभारी पंकज कुमार गहलोत ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया प्रदर्शनी में मॉडल, लघु नाटिका, सोलो सॉन्ग, सेमिनार आदि विधाओं में बच्चों ने अपना हुनर दिखाए। मॉडल में प्रमुख आकर्षण निर्देशक तल, कृषि यंत्र स्मार्ट कृषि, डेंगू मुक्त जोन, सजीव निर्जीव मॉडल थे, लघु नाटिका में बाल विवाह, पर्यावरण संदेश प्रमुख आकर्षण रहे। उक्त प्रदर्शनी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंदसौर विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष बैरागी सांदीपनि विद्यालय ने किया स प्रदर्शनी का अवलोकन 400 से अधिक बच्चों ने किया। उक्त प्रदर्शनी में कई शिक्षकगण व पालकगण उपस्थित थे जिन्होंने बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों की खूब सराहना की।
