निगमायुक्त जाते-जाते अधिकारियों के प्रत्योजित अधिकार समाप्त कर गईं

जबलपुर:देश के भीतर जबलपुर को स्वच्छता में पांचवी रैकिंग औ स्वच्छता में लगातार दो बार देश के भीतर दूसरी रैकिंग पर लाने में अहम भूमिका निभाने वाले पहली महिला आयुक्त प्रीति यादव अपने पद से रिलीव तो हो गईं लेकिन जाते-जाते उन्होंने एक ऐसा आदेश जारी कर दिया जिससे साफ हो गया कि नगर निगम में किसी भी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ने निगमायुक्त का भरोसा नहीं जीता था। जारी आदेश के मुताबिक पूर्व निगमायुक्त प्रीति यादव ने निगम के सभी अधिकारियों के प्रत्योजित सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं।

मतलब अब जब तक नए निगमायुक्त सारी नई चीजों को समझकर फिर से अधिकारियों को अधिकार प्रदान नहीं करते तब तक ऐसे सभी कार्य बाधित रहेंगे जिसमें नक्शा संबंधी, पीडब्ल्यूडी, लेखा विभाग के कार्य शामिल हैं। विदित हो कि प्रीति यादव का तबादला राज्य शासन के आदेश पर जबलपुर से हो चुका है। प्रीति यादव के इस आदेश की चर्चा नगर निगम के गलियारों में खूब हो रही है और साथ ही शहरवासियों के साथ निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के बीच उनकी कार्यकुशलता, उपलब्धियां की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।

Next Post

इलाज की जगह मरीज पर बरसे थप्पड़, बीएमओ का शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल

Fri Sep 12 , 2025
बैतूल: जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्र के बीएमओ डॉ. सतीश अत्रे इलाज कराने आए एक मरीज के साथ बदसलूकी […]

You May Like

मनोरंजन