जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, 12 पूर्व मुकदमें हैं दर्ज

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए एक आदतन अपराधी जो जिला बदर बदमाश है उसे गिरफ्तार किया. पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार को थाना निशातपुरा क्षेत्र निवासी जिला बदर बदमाश कपिल मीणा उर्फ बूचा उम्र 23 निवासी करोंद को उसके निवास क्षेत्र मे आने की सूचना पर पकडा गया. बदमाश को आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा बीते 29 जुलाई को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के अंर्तगत 05 माह की कालावधि के लिये जिला भोपाल एवं उससे लगे अन्य सीमावर्ती जिले विदिशा , सीहोर , राजगढ , रायसेन, एवं नर्मदापुरम की राजस्व सीमाओ से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया गया था. जिस आदेश का उल्लंघन कर भोपाल शहर में आरोपी के मिलने पर विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र- 828/25 धारा 14,15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया. आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे जिला बदर के दौरान कोई अन्य अपराध तो नही किया गया है. उसके साथ ही किस स्थान पर रहा जानकारी प्राप्त होने पर अग्रीम कार्यवाही की जाएगी. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से मारपीट व अन्य धाराओं में 12 केस दर्ज है.

Next Post

बरगी बांध के तीन गेट खुले

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर। बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए रविवार शाम को बांध के तीन गेट खोल दिए गए। गेट करीब 0.50 मीटर की औसत ऊँचाई तक खोले गए है जिनके जरिए 237 क्युमेक जल की निकासी की जा रही है। इससे माँ नर्मदा के घाटों पर 1 से […]

You May Like