कांग्रेस नेता ने श्योपुर नगर पालिका के दफ्तर में कर्मचारियों से की गाली-गलौज, पुलिस मैं शिकायत

श्योपुर। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष की दबंगई सामने आई है. नामांतरण में देरी को लेकर भड़के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दौलत राम गुप्ता ने दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों को धमकाते हुए गालियां दी हैं. कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ आवेदन दिया है और कार्रवाई करने की मांग की है. कांग्रेस नेता व श्योपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता नगर पालिका के दफ्तर पहुंचे. इस दौरान कर्मचारियों की नामांतरण की फाइलों के निपटारे में देरी होने पर भड़क गए और उन्होंने कर्मचारियों से गाली गलौज शुरू कर दी.

साथ ही उन्हें धमकी दी. आरोप है कि जब कर्मचारियों ने सीएमओ का हवाला दिया तो कांग्रेस नेता ने उन्हें अपशब्द कहे और उन्हें भी देख लेने की धमकी दी. आरोप है कि कर्मचारियों को आधे घंटे में नामांतरण का काम करने को कहा और घर भेजने की बात कही. आरोप है कि कांग्रेस नेता ने काम न होने पर कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी है.

वहीं, श्योपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता की दबंगई के बाद नगर पालिका के सीएमओ आरआर यादव ने कर्मचारियों के साथ कोतवाली थाने मे दौलतराम गुप्ता के खिलाफ आवेदन दिया है।

Next Post

सस्ती लोकप्रियता बनी गले की फाँस

Thu Feb 20 , 2025
  विन्ध्य की डायरी   डॉ रवि तिवारी   राजनीति में सत्ता और विपक्ष के नेता आमतौर पर लोगों के बीच सिक्का जमा रहे बहुत कुछ ऐसे सपने दिखा देते हैं, जिनके पूरे न होने के संकेत मात्र से जानकारों में जहां उबाल आ जाता है. वही लोगों के बीच […]

You May Like