ट्रेक्टर ने रौंदा, बहन की मौत, भाई घायल 

जबलपुर। शहपुरा के पास ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बहन की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक सवार भाई घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक करेली कौड़िया निवासी सीमा व्यास 40 वर्ष मायके सिंगोरी आई थी। भाई दीपक शुक्ला के साथ बाइक से स्टेशन जाने के लिए निकली थी। रेवा शुगर मिल शहपुरा के पास सुबह पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सीमा व्यास की मौत हो गई। दीपक शुक्ला घायल हो गया।

Next Post

इन्वेस्टर मीट के नाम पर केवल शो बाजी, भाषण और प्रस्तुतियां होती हैं: तंखा 

Sat Feb 8 , 2025
जबलपुर। केवल इवेंट आयोजित करने से विकास नहीं होगा।इन्वेस्टर मीट के नाम पर केवल शो बाजी, भाषण और प्रस्तुतियां होती हैं। यह बयान राज्य सभा सांसद विवेक तंखा ने दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि  महाकौशल में भी इन्वेस्टर मीट हुई थी, लेकिन कितने हजार करोड़ के एमओयू साइन […]

You May Like