अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने जब्त किया वाहन

भोपाल। बैरसिया पुलिस ने एक अवैध शराब तस्कर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास मिली अवैध शराब और को जब्त कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को थाना बैरसिया पुलिस को सूचना मिली कि शमशाबाद की तरफ जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी देशी मदिरा प्लेन और देशी मदिरा मसाला की कुल 73 अवैध शराब की पेटियाँ पाई गई. पुलिस ने मौके से आरोपी राजकुमार कुशवाह को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया. आरोपी से शराब तस्करी नेटवर्क के संबंध में पुलिस की पूछताछ की जारी है.

Next Post

गुप्त तहखानों से मानव तस्करी तक: आनंदपुर धाम ट्रस्ट को लेकर DGP को शिकायत

Thu Jan 22 , 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र में स्थित आनंदपुर धाम ट्रस्ट को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ट्रस्ट के पूर्व सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर ट्रस्ट की गतिविधियों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की […]

You May Like

मनोरंजन