
भोपाल। टीटी नगर थाना इलाके में मकान खाली कराने को लेकर एक परिवार को परेशान किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर की तोड़फोड़. सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर फरियादी ने कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक अमल राज जैन लोक निर्माण विभाग से एसडीओ पद से सेवानिवृत्त है. अमल राज का कहना है कि करीब 20 सालों से वह हाउसिंग बोर्ड में परिवार के साथ रहते हैं. रहने का किराया भी वह नियमित रूप से बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान करते हैं. जैन का आरोप है कि उनके परिवार को कई दिनों से पुरुषोत्तम ममतानी नामक का व्यक्ति द्वारा लगातार मकान खाली करने की धमकियां दी जा रही हैं. आवास संबंधी मामला कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद भी पुरुषोत्तम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर के लोगों को एक कमरे में बंद तोड़फोड़ की. पीड़ित परिवार ने मामले में बीते 30 अप्रैल को टीटी नगर थाने में शिकायत की थी. इसके बावजूद भी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अब परिवार ने पुलिस कमिश्नर को आवेदन सौंपा कर कार्रवाई की मांग की है.
