गौरव गोगोई के परिवार के पाकिस्तान में बैंक अकाउंट हैं : हिमंत

गुवाहाटी, (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर गुरुवार को एक और जुबानी हमला करते हुए कहा कि गोगोई के परिवार के सदस्यों के अकाउंट अभी भी पाकिस्तान में चल रहे हैं।

श्री सरमा ने जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र में बूथ विजय अभियान के दौरान संवाददाताओं से कहा , “जिस व्यक्ति का बैंक अकाउंट पाकिस्तान में है, जरा सोचिए वह कितना खतरनाक हो सकता है! गौरव गोगोई से पूछिए कि उनके परिवार के पाकिस्तानी बैंकों में कितने बैंक अकाउंट हैं।” उन्होंने आगे कहा कि वह 08 फरवरी को इस बारे में और खुलासा करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं आज आपको एक हिंट दे रहा हूं। उनके परिवार के पाकिस्तान में अभी भी बैंक अकाउंट चल रहे हैं। राजीव भवन (गुवाहाटी में राज्य कांग्रेस मुख्यालय) असम के लोगों के खिलाफ साजिशों का अड्डा बन गया है।”

असम में हालांकि विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन पार्टियों , खासकर सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच राजनीतिक बहस तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया और आरोप लगाया कि सरमा के परिवार ने फर्जी कंपनियों के नाम पर भारी जमीन और संपत्ति जमा की है। श्री सरमा ने हालांकि इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें झूठा बताया और कहा कि वह इस तरह के झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान देने के लिए कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल, गौरव गोगोई और देबब्रत सैकिया के खिलाफ आपराधिक और सिविल मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे।

गौरतलब है कि असम की भाजपा सरकार ने पहले श्री गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच के लिए असम पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था। मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह 08 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर गोगोई के पाकिस्तान से संबंधों पर एसआईटी रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे।

 

Next Post

मेघालय में कोयला खदान हादसे में मारे गए 18 खनिकों के परिवार के लिए तीन-तीन लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा

Fri Feb 6 , 2026
शिलांग, 05 फरवरी (वार्ता) मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गुरुवार को ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में हुए दुखद कोयला खदान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। श्री संगमा ने कोयला खदान हादसे की विस्तृत जांच […]

You May Like