खाते से लाखों का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जबलपुर:कमीशन देने की बात कह कर खाता खुलवाकर, खाते से लाखों रूपये का अनाधिकृत लेन-देन करने वालों के खिलाफ खमरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
पुलिस के मुताबिक अभिषेक सिंह 18 वर्ष निवासी साकेत कॉलोनी तिघरा ने लिखित शिकायत की कि 2 माह पूर्व उसके गांव के उत्कर्ष नामदेव ने उससे पूछा कि क्या तुम्हे पैसे की जरूरत है, तो उसने कहा हां है तो उत्कर्ष ने कहा कि पैसे चाहिये तो इस बात के लिए तुम्हे खाता खुलवाना पडेगा एवं कहा कि मैं शेयर मार्केट में काम करता हूं और उसमे खातों की जरूरत पडती है, तो वहं तैयार हो गया उत्कर्ष ने उससे आधारकार्ड एंव पैनकार्ड मांगा और पिपरिया बैंक ले जाकर उसका खाता खुलवाया लेकिन उसे 3 हजार रूपये नही दिया।

उसकी पासबुक और एटीएम स्वयं रख लिया व बोला कि तुम्हारा खाता अभी नहीं खुला है जब पैसे आयेंगे तब तुम्हे पैसे दे दूंगा कुछ दिन बाद उत्कर्ष उसके पास आया और कहा कि पैसे बैंक में आ गये है और फस गए है, उनको निकालना है तो वह  उत्कर्ष नामदेव के साथ बैंक गया, उत्कर्ष के पास मोबाइल में पासबक की फोटो थी उसी में लिखे नम्बर को दिखाकर बैंक के काउंटर में बात किया तो ज्ञात हुआ कि उसका खाता होल्ड हो गया है।

करीब 2 माह पहले उत्कर्ष नामदेव द्वारा खाता खुलवाने में कमीशन देने की बात बोलकर अपने साथी जय केशवानी के साथ मिलकर खाता खुलवाकर यह कहकर कि खाता नहीं खुला है खाता से अनाधिकृत लेन देन कर उपयोग में लिया गया। सम्पूर्ण जांच पर जय केशवानी एंव उत्कर्ष नामदेव द्वारा धोखाधडी कर खाता खुलवाकर खाता से संबंधित दस्तावेज (एटीएम, एंव पासबुक) को अपने कब्जे में लेकर खाते से अवैध लेनदेन करना पाये जाने पर जय केशवानी एंव उत्कर्ष नामदेव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

 जब मसीहा बनकर आगे आए राज्यसभा सांसद

Sun Feb 9 , 2025
 नर्मदा पुत्र विवेक कृष्ण तन्खा का सफरनामा डॉक्यूमेंट्री का सफल आयोजन जबलपुर: मां नर्मदा के आंचल में पढ़े-बड़े और संस्कारधानी की समृद्ध विरासत को विश्व पटल पर लाने का बीड़ा उठाये, नर्मदा पुत्र विवेक कृष्ण तन्खा के जीवन के संघर्षों और प्रयासों को संजोती डॉक्यूमेंट्री, नर्मदा पुत्र विवेक कृष्ण तन्खा […]

You May Like