तेजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गांजा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

दमोह।पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना तेजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।थाना तेजगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 140 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,00,000/- है, तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी में भूपत पिता गिरन सिंह लोधी, निवासी पटेरिया व सुंदर उर्फ बंबई पिता रनमत सिंह जोगी, निवासी तेजगढ़ बताए गए। पुलिस टीम की विशेष भूमिका में

उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक गोविंद सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सचिन, प्रधान आरक्षक उमेश, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक राजन, आरक्षक राजेश, आरक्षक राजाबाबू, आरक्षक हरिसिंह, आरक्षक ओमप्रकाश जमरे, आरक्षक प्रमोद, आरक्षक शैलेश साइबर सेल से प्र आर राकेश आठ्या, आर मयंक दुबे की महत्वपूर्ण व विशेष भूमिका रही।

Next Post

बदरीनाथ धाम के निकट आयोजित कॉन्सर्ट और डीजे सांस्कृतिक कार्यक्रम धाम की गरिमा पर "सीधा आघात"': जोशी

Sat Sep 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और ‘मार्गदर्शक मंडल’ के सदस्य डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने बदरीनाथ धाम के निकट आयोजित कॉन्सर्ट और डीजे सांस्कृतिक कार्यक्रम को सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन और पवित्र धाम की गरिमा पर “सीधा आघात” करार दिया है। पूर्व केंद्रीय […]

You May Like