जबलपुर: मझगवां थाना प्रभारी धन्नू सिंह और उनके स्टाफ की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।जिसमें वह पति पत्नी को घसीटते हुए थाने ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाना घेर लिया और धरने पर बैठ गए। देर रात तक प्रदर्शन चला।बताया जाता है कि प्रतापपुर निवासी भोलू अनंतराम पत्नी और बच्चे के साथ खरीदी करने बाजार पहुंचा था, जहां उसने सड़क पर बाइक खड़ी कर दी।
मझगवां थाना प्रभारी धन्नू सिंह स्टाफ के साथ पहुंचे और चालानी कार्रवाई कर दी, जिसका बाइक चालक ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस और बाइक चालक के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके बाद भोलू और उसकी पत्नी दोनों को घसीटते हुए थाने ले जाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर धरना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गुस्साए ग्रामीण जनों को समझाइश देते हुए शांत कराया।
