रीठी रेलवे स्टेशन पर हादसा, युवक की मौत

कटनी: ट्रेन की चपेट में आने से रीठी निवासी लगभग 25 वर्षीय युवक महेश पटेल पिता कोमल पटेल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 11- 12 मई की रात्रि रीठी रेलवे स्टेशन की अप मेन लाइन पर खंबा नंबर 1205/9 के पास ट्रेन नंबर 122181 दयोदय एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई है।

घटना के बारे में जानकारी स्टेशन प्रबंधक के द्वारा जीआरपी थाने कटनी को रात 11बजे ही दे दी गई थी लेकिन खबर लिखे जाने के समय सुबह 10 बजे तक जीआरपी नहीं पहुंची है। कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। शव अभी भी रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है, कौऐ शव के उपर मंड़रा रहे हैं।

Next Post

सरकारी कर्मचारी की दो बार मौत, अनुकम्पा नियुक्ति में घोटाला, दो भाईयों को मिली नौकरी

Mon May 12 , 2025
ग्वालियर: पीएचई विभाग ने एकदम नये तरीके का ही घोटाला कर डाला. अपने विभाग के एक कर्मचारी की अलग-अलग वर्षों मे मौत दिखाकर किये गए आवेदनों के आधार पर विभाग ने उसके दोनों बेटों को अनुकम्पा नियुक्ति दे दी. सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात तो ये है कि लम्बे […]

You May Like