सरकारी कर्मचारी की दो बार मौत, अनुकम्पा नियुक्ति में घोटाला, दो भाईयों को मिली नौकरी

ग्वालियर: पीएचई विभाग ने एकदम नये तरीके का ही घोटाला कर डाला. अपने विभाग के एक कर्मचारी की अलग-अलग वर्षों मे मौत दिखाकर किये गए आवेदनों के आधार पर विभाग ने उसके दोनों बेटों को अनुकम्पा नियुक्ति दे दी. सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात तो ये है कि लम्बे समय तक पिता के साथ ही उसकी कथित मौत के आधार पर अनुकम्पा नियुक्ति पाया बेटा एक ही विभाग मे नौकरी करते रहा.

भूप सिंह पीएचई विभाग ग्वालियर मे कर्मचारी था. उसके दो बेटे थे रवि और पुष्पेंद्र. इन दोनों की ही इसी विभाग मे अनुकम्पा नियुक्ति हुई. अनुकम्पा नियुक्ति पिता के निधन पर होती है, वह भी एक ही संतान को मिलती है, लेकिन रवि और पुष्पेंद्र राजपूत दोनों सगे भाइयों की अनुकम्पा नियुक्ति हुई, वह भी अलग-अलग वर्षों में.पहले 2007-08 में कर्मचारी भूप सिंह की मृत्यु बताकर बड़े बेटे रवि को अनुकंपा नियुक्ति दी गई. ख़ास बात ये है कि रवि की नियुक्ति के बाद भी भूप सिंह नौकरी करता रहा. लेकिन जब 30 अक्टूबर 2021 को भूप सिंह की मृत्यु हो गई तो उसके छोटे बेटे पुष्पेंद्र को भी अनुकम्पा नियुक्ति दे दी गई.

ग्वालियर मे पीएचई विभाग के चीफ इंजीनियर आर एल एस मौर्य का कहना है कि किसी व्यक्ति की दो बार मृत्यु होना संभव नहीं. ये संभव ही नहीं है कि एक कर्मचारी की दो बार मृत्यु हो और हर बार उसके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति मिल जाए. उन्होंने कहा कि मैं इसकी जांच करूंगा और दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी. उन्होंने विभाग मे अब तक हुई सभी अनुकम्पा नियुक्तियों की छानबीन कराने के आदेश दिए ताकि यह पता चल सके कि इसके पीछे कहीं कोई रैकेट तो काम नहीं कर रहा था.

Next Post

सीतापुर हनुमना उदवहन सिंचाई परियोजना का सर्वे समय पर पूरा करें

Mon May 12 , 2025
रीवा:उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस के नवीन खण्ड में आयोजित बैठक में सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतापुर हनुमना उदवहन सिंचाई परियोजना तथा बाणसागर बांध की नहरों का काम पूरा होने के बाद रीवा और मऊगंज जिले के हर खेत में […]

You May Like