
दतिया। अंबेडकर जयंती पर भीम आर्मी ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। दतिया में विशाल चल समारोह निकाला गया। दलित वर्ग के महापुरुषों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकलीं।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज मंगलवार को भीम आर्मी के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी चल समारोह में शक्ति प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे सिविल लाइन रोड से किला चौक तक निकले इस समारोह में हजारों लोग शामिल हुए और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की महिमा वाले नारे लगाए।
