दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 305 रनों का लक्ष्य

लाहौर 10 फरवरी (वार्ता) मैथ्यू ब्रीत्जके (150) की शतकीय और वियान मुल्डर (64) अर्धशतकीय पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणी सीरीज के दूसरे मुकाबले में सोमवार को न्यूजीलैंड को जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया हैं।

आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने आठवें ही ओवर में कप्तान तेम्बा बवूमा (20) रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जेसन स्मिथ ने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। 25वें ओवर में जेसन स्मिथ (41) के रनआउट होने से यह साझेदारी टूटी। काइल वेरेन (एक) रन बनाकर आउट हुये। 46वें ओवर में मैट हेनरी ने मैथ्यू ब्रीत्जके को ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई। मैथ्यूज ब्रीत्जके ने 148 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के लगाते हुए (150) रनों की पारी खेली। वियान मुल्डर ने 60 गेंदों में पांच चाैके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाये। सेनुरन मुथुसामी (दो) रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 304 रनों का स्कोर खड़ा किया।

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क ने दो-दो विकेट लिये। माइकल ब्रेसवेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

जीवन के 41 साल पुलिस सेवा में देने के बाद महेश तिवारी हुए सेवा निवृत एस डी ओ पी एवं थाना प्रभारी ने दी बधाई 

Mon Feb 10 , 2025
नवभारत बागली। 9 फरवरी को बागली पुलिस अनुविभागीय कार्यालय में बागली पुलिस विभाग में सबसे अधिक 30 वर्ष का सेवा कार्य के रूप में उत्कृष्ट सेवा देने वाले महेश तिवारी सेवानिवृत हुए। महेश तिवारी पूर्व में कन्नौद खातेगांव हाटपिपलिया थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बीते 30 वर्षों […]

You May Like