स्कूल में चोरी करने घुसे चोर को सरपंच और ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के हवाले

ग्वालियर: गोराघाट क्षेत्र के एक स्कूल में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान सरपंच और ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी, जिसके बाद सभी ने एकजुट होकर स्कूल परिसर की घेराबंदी कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चोर को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी एक बार हाथ से निकलने की कोशिश में सफल हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर दोबारा उसे दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान रामरज रावत पिता तुलाराम रावत, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी पचोखरा के रूप में हुई है, जिसका घर स्कूल के पास ही बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गोराघाट पुलिस के हवाले कर दिया। गोराघाट थाना प्रभारी रमेश शाक्य द्वारा आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों में भी आरोपी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है।

Next Post

DoPT का आदेश: बिहार, मप्र और कर्नाटक सहित कई राज्यों में नए जनगणना निदेशक नियुक्त

Tue Mar 24 , 2026
नई दिल्ली:केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इन नियुक्तियों के तहत कई राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, 2013 […]

You May Like