ग्वालियर:आगामी 3 मई से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर आरम्भ होगा। दो दिवसीय शिविर मे महानगर के जिला पदाधिकारीयों के साथ विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी, पंचायत के अध्यक्ष, राष्ट्रीय समिति सदस्य, मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्षों के अतिरिक्त जिले के वरिष्ठ नेतागण सम्मिलित होंगे। इसी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व मे शिविर स्थान पर की गयी जहाँ शिविर के आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया और सम्बंधित कार्यों का विभाजन किया गया.
जिससे शिविर का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो. बैठक की रूपरेखा जिले के महामंत्री और वर्ग नियंत्रक धर्मेंद्र तोमर ने रखते हुए समितियों कि रूपरेखा रखी. इसके पश्चात जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने प्रशिक्षण शिविर पर विचार रखते हुए दो दिवसीय शिविर की विस्तृत जानकारी दी जिसमे उन्होंने बताया कि 3 मई को सुबह उद्घाटन सत्र के पश्चात दो दिनों मे 11 विषय लिए जाएंगे। शिविर में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिसौदिया मौजूद रहेंगे।
