पत्रकार के मकान में एक सप्ताह में 2 बार चोरी

भोपाल। शहर में वरिष्ठ पत्रकार ललित एन पटैरिया के बरखेड़ा भेल स्थित मकान में एक सप्ताह के भीतर 2 बार हुई चोरी की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है. पटैरिया के मकान में घुस कर अज्ञात चोरों कीमती समान चोरी किया था. 16 और 22 सितम्बर को चोरों ने धावा बोला था. दोबारा चोरी करने पहुंचे 4 चोरों को पटैरिया के पुत्र और उनके दोस्तों ने भी देख लिया था. इस दौरान अज्ञात चोरों के भागते हुए वीडियो भी बनाए गए थे. मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर पीडित पक्ष की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं. घटना की जानकारी ललित पटैरिया ने विवेक सिंह पुलिस उपायुक्त जोन-2, गौतम सौलंकी एडिशनल डीसीपी-२, अदिति सक्सेना एसीपी और अवधेश सिंह तोमर गोविन्दपुरा थाना प्रभारी के मोबाइल पर लाइव वीडियो भेज तथा संपर्क कर उनके संज्ञान में लाया था. इस घटनाक्रम के मामले में साक्ष्य बताने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं किए जाने की बात उन्होंने कही. पटैरिया ने कहा कि इससे पुलिस की कार्यशैली, कथनी और करनी पर कई सवाल खड़े होते हैं.

Next Post

तमिल थलाइवाज, जयपुर पिंक पैंथर्स का विजयरथ रोका

Sun Sep 28 , 2025
जयपुर, (वार्ता) अर्जुन देशवाल की अगुवाई में तमिल थलाइवाज की टीम ने 12वें सीजन के 52वें मैच में शनिवार को यहां सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में मेजबान जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया। आज यहां खेले गये मुकाबले में तमिल थलाइवाज की नौ मैचों में यह चौथी जीत […]

You May Like