सतना। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को धक्का देकर हटा दिया और कार्यालय परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। फिलहाल व्यापारी नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे हैं। प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत की संभावना बनी हुई है।
Next Post
18 साल पुराने हत्या के मामले में फरार इनामी वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
Tue Jul 14 , 2026
हटा/दमोह। थाना गैसाबाद के अपराध क्रमांक 11/2007 धारा 341, 307, 302, 34 भादवि में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के सीआरए नम्बर 1295/2011 के तहत फरार चल रहे ईनामी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी तूफान उर्फ राजेन्द्र विश्वकर्मा पिता भगवत प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम हिनौताकलां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी की […]

You May Like
-
6 months ago
हत्या के दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा