18 साल पुराने हत्या के मामले में फरार इनामी वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय में पेश

हटा/दमोह। थाना गैसाबाद के अपराध क्रमांक 11/2007 धारा 341, 307, 302, 34 भादवि में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के सीआरए नम्बर 1295/2011 के तहत फरार चल रहे ईनामी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी तूफान उर्फ राजेन्द्र विश्वकर्मा पिता भगवत प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम हिनौताकलां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 1000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हटा केपी सिंह के मार्गदर्शन में गैसाबाद पुलिस ने आरोपी की लगातार तलाश की।इसी कड़ी में 12 जुलाई 2026 को गैसाबाद पुलिस ने वारंटी तूफान उर्फ राजेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गैसाबाद उनि सौरभ शर्मा, आरक्षक रामसिंह ठाकुर, आरक्षक हरिओम लोधी व आरक्षक अकरम खान का विशेष योगदान रहा।

Next Post

गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाने विचार विमर्श

Tue Jul 14 , 2026
दमोह। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील शाह ऐडाली ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोंड समाज महासभा जिला कमेटी के निर्देशन में युवा प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय महत्वपूर्ण बैठक ग्राम कल्याणपुरा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बटियागढ़ व पथरिया ब्लॉक की संयुक्त बैठक की शुरुवात प्रकृति शक्ति भगवान बड़ादेव की […]

You May Like