
दमोह। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील शाह ऐडाली ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोंड समाज महासभा जिला कमेटी के निर्देशन में युवा प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय महत्वपूर्ण बैठक ग्राम कल्याणपुरा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बटियागढ़ व पथरिया ब्लॉक की संयुक्त बैठक की शुरुवात प्रकृति शक्ति भगवान बड़ादेव की सुमरनी पाटा कर किया गया।
जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सर्व सम्मति से जिला सचिव महेंद्र सिंह मरकाम ने आगामी विश्व आदिवासी दिवस मनाने के विचार रखे।बटियागढ़ ब्लॉक से संरक्षक के पद पर भैयालाल मरावी को नियुक्त किया गया। नरसिंहगढ़ से सर्किल कमेटी किशुनगंज का अध्यक्ष पद पर कोमल सिंह सरूता को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला संरक्षक तिरु महेंद्र सिंह पन्द्राम युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली, सचिव महेंद्र सिंह मरकाम, सलाहकार मिट्ठू सिंह तेकाम, बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कोमल सिंह धुर्वे पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष गुड्डे सिंह सरूता , मीडिया प्रभारी लालसिंह, भुमका गुमान सिंह धुर्वे, पथरिया ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज सिंह, संजू मरावी , नितेश सोयाम, नन्हे भाई मरकाम, गोपाल सिंह धुर्वे, मुन्ना सिंह सेवास, उत्तम सिंह शिक्षक, नारायण सिंह सरूता, चतुर सिंह मरावी, आदि बड़ी संख्या में गोंड समाज महासभा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
