दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लेकमैलिंग

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक दोस्त ने दोस्त की पत्नी से पहले दुष्कर्म किया इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लेकमैलिंग करने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि संदीप पटेल निवासी कटरा, उसके पति का दोस्त है, जिसके चलते वह घर में आता था और उसकी पहचान हो गई थी।

2020 में जब वह घर में अकेली थी तभी संदीप ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था जिसके जरिए वह उसे ब्लेकमैलिंग करने लगा था और 50 हजार रूपए की मांग कर रहा था, ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

Next Post

13 फीट लंबे घायल अजगर का किया रेस्क्यू

Mon Jul 21 , 2025
बुधनी. वन परिक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम महूंकला में सुनील मीना के खेत में बने पोखर में विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई. अजगर होने की जानकारी वन विभाग और सर्प मित्र अशोक पारे को दी गई. मौके पर पहुंचे सर्प मित्र अशोक पारे और वन विभाग की […]

You May Like