इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय वह कमरे में अकेला था.भंवरकुंआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि 20 वर्षीय मृतक योगेश पिता मुलचंद डावर निवासी बड़वानी, खंडवा नाका क्षेत्र में किराए के कमरे में अपने एक साथी के साथ रहकर नीट की तैयारी कर रहा था, घटना के समय उसका साथी गांव गया हुआ था.
कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची भंवरकुआं पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो योगेश फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है
