बुधनी. वन परिक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम महूंकला में सुनील मीना के खेत में बने पोखर में विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई. अजगर होने की जानकारी वन विभाग और सर्प मित्र अशोक पारे को दी गई.
मौके पर पहुंचे सर्प मित्र अशोक पारे और वन विभाग की टीम ने करीब 13 फीट ल बे अजगर को पोखर से बाहर निकाला तो देखा कि अजगर की पूंछ में चोट आई थी जिसे रेस्क्यू टीम ने पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां घायल अजगर का पशु चिकित्सक और उनकी टीम द्वारा इलाज किया गया और घायल अजगर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है.
सर्प मित्र अशोक पारे ने बताया अजगर काफी उम्रदराज है और उसकी लंबाई लगभग 13 फीट है. जो घायल अवस्था में मिला था पशु चिकित्सकों ने अजगर का इलाज किया है. अजगर को कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया और फिर उसे जंगल में वापस छोड़ दिया जाएगा. गौरतलब है कि सर्पमित्र अशोक पारे द्वारा अब तक अनेक सांपों की जिंदगी बचाई है.
