कृषि मंडी में बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने कुचला, अस्पताल जाने से पूर्व हुई मौत

उज्जैन। शुक्रवार सुबह कृषि उपज मंडी में हुई दुर्घटना के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की बाइक और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त किया गया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि कृषि उपज मंडी में सोयाबीन से भारी लोडिंग गाड़ी पहुंची थी। इस दौरान मंडी के पीछे पटेल नगर में रहने वाला अनुज मिश्रा नामक युवक बाइक से गुजर रहा था। उसकी भिड़ंत सोयाबीन से भरे लोडिंग वाहन से हो गई। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने पर अनुज पिता गजेंद्र मिश्रा गंभीर घायल हो गया उसे अस्पताल पहुंचाया जाता लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कृषि उपज मंडी परिसर में हुई दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सोयाबीन से भरे लोडिंग वाहन के साथ मृतक की बाइक को जब्त किया गया और बाइक सवार के परिजनों को सूचना दी गई। घटना स्थल से पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा है। लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे इस दौरान सामने आया कि अनुज आयुर्वैदिक मेडिकल पर काम करता था और घर से सुबह मेडिकल जाने के लिए निकला था।

Next Post

अरबपति बॉस्केटबॉल खिलाड़ी वोदका चुराने के आरोप में गिरफ्तार

Fri Jul 24 , 2026
कोलोराडो, 24 जुलाई (वार्ता) अपने एनबीए करियर के दौरान 60 मिलियन डॉलर (लगभग 500 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई करने वाले अमेरिका की प्रसिद्ध बास्केटबॉल टीम ‘डेनवर नगेट्स’ के पूर्व पॉइंट गार्ड टाइ लॉसन को 34 डॉलर (लगभग 2800 रुपये) की वोदका की बोतल चुराने के आरोप में गिरफ्तार […]

You May Like