आनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी कार

छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के दवर्धा में रविवार की सुबह एक अनियंत्रित कार एक होटल में घुस गई। इस हादसे में होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। जानकारी अनुसार पवन शर्मा ने बताया कि दवर्धा में सडक़ किनारे मेरी एक होटल है। जिसमें होटल का पूरा सामान था। रविवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर होटल में जा धुसी। इस हादसे में टीन शेड पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। वही होटल के अंदर बाइक, किचिन, फ्रिज सहित अन्य सामग्री भी टूट-फूट गई है। इस बात की सूचना की गांव वालों ने फोन पर दी। इस हादसे में होटल संचालक पवन साहू ने बताया कि तकरीबन चार लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी स्टाफ के मुकेश जाट 100 डायल लेकर मौके पर पहुंचे। इस मामले की जांच कर रहे है। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Next Post

लालबाग में तीन मकानों के चबूतरे और आँगन सरकारी जमीन पर थे,तोड़े गए 

Sun May 18 , 2025
  छिंदवाड़ा। लालबाग के रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार को राजस्व विभाग और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन मकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। बता दें कि जिन तीन मकानों से अतिक्रमण हटाया गया है। […]

You May Like