सुनिधि चौहान महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में अपनी आवाज से दर्शकों को करेंगी मंत्रमुग्ध

नवी मुम्बई, 01 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 के फाइनल में अपने हिट गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में सर्वाधिक लोकप्रिय गायिका सुनिधि के साथ 60 नर्तकों का एक समूह अपनी प्रस्तुति देगा। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संजय शेट्टी ने नृत्य निर्देशन का जिम्मा संभाला है। लेजर शो और ड्रोन प्रदर्शन भी किए जाएंगे। सुनिधि मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान भी गाएंगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान केप टाउन की तारिन बैंक द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

सुनिधि ने इस प्रस्तुति को लेकर कहा, “महिला विश्व कप फाइनल में परफॉर्म करना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत फाइनल में है, स्टेडियम भरा होगा और ऐसे में माहौल जबरदस्त होगा। यह दिन हमेशा याद रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।

 

Next Post

प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

Sat Nov 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) भारतीय खेल जगत में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने आज प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की वापसी की घोषणा की। 2019 के सफल सीजन के बाद अब यह लीग 2026 में एक नए जोश और ऊर्जा के साथ लौट रही है। […]

You May Like