श्री नेमिनाथ गिरनार धर्म पदयात्रा का भोपाल में होगा भव्य स्वागत

भोपाल: विश्व जैन संगठन द्वारा आयोजित श्री नेमिनाथ गिरनार धर्म पदयात्रा का 27 मई को भोपाल आगमन होगा। यात्रा का संयोजन मंगलवारा पंचायत समिति और जिन शासन एकता संघ कर रहे हैं। 2200 किमी की इस यात्रा में विराजित चमत्कारी प्रतिमा और 1008 फुट का तिरंगा व जैन ध्वज विशेष आकर्षण रहेंगे।

आचार्य विद्यासागर के संघ से मुनि श्री 108 निर्वेग सागर आदि का आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया। अध्यक्ष आदित्य जैन ने इसे केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा और अधिकार का आंदोलन बताया।

Next Post

पहली बारिश में ढही 40 करोड़ की सड़क, जांच और कार्रवाई की मांग

Sat May 24 , 2025
भोपाल: जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने भोपाल संभाग कमिश्नर संजीव सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीहोर-श्यामपुर सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराते हुए अनियमितताओं के दोषियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की । इस बारे में जानकारी देते हुए […]

You May Like