यादव ने दीं खंडेलवाल को शुभकामनाएं

भोपाल, 02 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ”करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के ही फलस्वरूप भाजपा परिवार आज विश्व का सबसे विशाल संगठन बना है। ऐसे ही कार्यकर्ताओं में से एक भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता एवं बैतूल विधानसभा से विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी को प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष एवं 44 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उन्होंने आगे कहा, ”मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे पी नड्डा जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में तथा आपके दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, संगठित तथा जनविश्वास से परिपूर्ण होगा। आपकी नई भूमिका प्रदेश की प्रगति और पार्टी की उन्नति का नया अध्याय रचे, यही कामना है। पुनः अभिनंदन!”

श्री खंडेलवाल को आज ही प्रदेश भाजपा इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी के मध्यप्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनके नाम की घोषणा करने के साथ उन्हें मध्यप्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा।

 

 

Next Post

मस्क ने विश्व में कई गंभीर संघर्षों' को हल करने के लिए ट्रम्प की सराहना की

Wed Jul 2 , 2025
वाशिंगटन, 02 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दक्षिण अफ्रीका भेजने की धमकी के बाद अब मशहूर कारोबारी एलन मस्क ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने ‘विश्व में कई गंभीर संघर्षों’ को हल किया है। इससे पहले मंगलवार को श्री ट्रम्प ने ‘स्पेसएक्स’ के संस्थापक मस्क […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।