
इंदौर। मध्य प्रदेश के चीफ जस्टिस ने इंदौर हाईकोर्ट में दो नए जज की नियुक्ति के आदेश दिए है। दो दिन पहले ही उच्च न्यायालय और केंद्रीय विधि विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में 11 जजों की नियुक्ति की गई है।
जजों ने आज संविधान के तहत न्यायधीश पद की शपथ ली है। शाम को प्रदेश के चीफ जस्टिस सचदेवा ने इंदौर हाईकोर्ट में जस्टिस जय कुमार पिल्लई और अतिरिक्त जास्टिस्ट आलोक अवस्थी की पदस्थापना के आदेश जारी किए ।
